BEST FOOD FOR GOOD SLEEP- अच्छी नींद के लिए सर्वोत्तम भोजन

नमस्कार दोस्तों ! आज हम बात करेंगे BEST FOOD FOR GOOD SLEEP के बारे में यह एक बहुत ही INTERESTING और अनछुआ पहलू हैं। एक अच्छी नींद के लिये अच्छा खाना भी जरूरी होता हैं।

नींद भगवान  द्वारा इंसान को दिया गया एक अनमोल उपहार है।  एक अच्छी रात की नींद जागने के बाद आपको फिट और प्रफुल्लित रखती हैं । स्वस्थ जीवन के अच्छी नींद बहुत जरूरी है। नींद थके हुए शरीर को स्वस्थ बनाती है। नींद के समय शरीर के अधिकांश अंग और कोशिकाएं धीमी गति से, काम कर रही होती हैं। तापमान 0.5 से 1.0º F तक कम हो जाता है। रक्तचाप भी कम हो जाता हैं।

अच्छी नींद के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। अच्छी नज़र (दृष्टि) के लिए अच्छी नींद आवश्यक है। एक अच्छी  रात की नींद आपके दिमाग को मजबूत करती है। एक अच्छी  रात की नींद आपको ऊर्जावान और शारीरिक रूप से अधिक मजबूत करती है। एक अच्छी  रात की नींद आपकी याददाश्त और सीखने की क्षमता को  बढाती है। एक अच्छी  रात की नींद लेने से आपको चीजों को बेहतर ढंग से याद रखने और संसाधित करने में मदद मिलती हैं।

रात की अच्छी नींद आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती है।  जिससे आप अनेक बीमारियों से बचे रह सकते है।

अच्छी नींद  तनाव, और चिंता को कम करती  है।  रात की अच्छी नींद वजन कम करने में मदद करती है।

अच्छी नींद आपके दिल को स्वस्थ रखती है।

नींद आपके स्वास्थय को हर तरह से प्रभावित करती हैं। नींद का आपके शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थय पर पूरा प्रभाव पड़ता हैं। अच्छी नींद ना लेने का खामियाजा आपके शरीर को उठाना पड़ता हैं। लगातार अच्छी नींद की कमी आपके FOCUS को प्रभावित कर सकती हैं। रात में अच्छी नींद न लेने से आपको अनेक प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। जैसे HEART DISEASE, HIGH CHOLESTROL, HIGH BLOOD PRESSURE & मोटापा।  आजकल ज्यादातर लोगो में नींद से जुड़ी हुई समस्याएं देखने को मिल रही हैं।

आजकल की आधुनिक चिकित्सा पद्धति में अनिद्रा (INSOMNIA) के कई इलाज मौजूद हैं। खाने का आपकी नींद पर व्यापक प्रभाव पड़ता हैं। अच्छा और सही वक्त पर खाना आपको अच्छी नींद दिला सकता हैं।  कई ऐसे खाद्य उत्पाद (FOOD PRODUCTS) भी हैं जो आपको अच्छी नींद लेने में मदद कर सकते हैं। और जो नींद को बढ़ावा देते हैं। इन FOOD PRODUCTS को खाने के बाद अच्छी नींद लेना आसान हो जाता हैं। खाने-पीने की कई ऐसी चीजें हैं। जिनमें ऐसे तत्व पाये जाते हैं जो अच्छी नींद लेने में साहयक होते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको BEST FOOD FOR GOOD SLEEP के बारे में बता रहे हैं। जिनको अगर सोने से ठीक पहले खाया जाये, तो आपको अच्छी नींद प्राप्त करने में मदद मिल सकती हैं:-

बादाम (Almonds):- BEST FOOD FOR GOOD SLEEP

BEST FOOD FOR GOOD SLEEP

ये भी पढ़े…. INDIAN HOME REMEDIES FOR GOOD SLEEP

बादाम गहरी नींद दिलाने में बहुत ही भी फायदेमंद है। बादाम मस्तिष्क की कोशिकाओं (Mind Cells) को रिपेयर करने में मदद करता हैं। जिससे आपके सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती हैं। बादाम में ट्रिप्टोफैन (Tryptophan) नामक एक तत्व पाया जाता हैं, जो मस्तिष्क के लिये बहुत ही लाभदायक होता हैं।

बादाम में एक और तत्व melatonin भी अच्छी मात्रा में पाया जाता हैं। जो हमारी सोने और जागने की साइकिल को कण्ट्रोल करता हैं। इस साइकिल के कारण ही हमें टाइम पर सोने और जागने की आदत पड़ती हैं।

इनके आलावा बादाम मेँ calcium और magnesium भी प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। 30 gm बादाम में लगभग 77 mg magnesium और 76 mg calcium की मात्रा पाई जाती हैं। ये दोनों ही खनिज अच्छी नींद लाने और माँसपेसिओ को आराम दिलाने में सहायक हो सकते हैं।

इसलिये अगर आप अच्छी और गहरी नींद का आनंद लेना चाहते हैं। तो आपको सोने से पहले एक मुट्ठी बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए।

गर्म दूध (Warm Milk):- BEST FOOD FOR GOOD SLEEP

BEST FOOD FOR GOOD SLEEP

ये भी पढ़े…. रात में अच्छी नींद का आनंद कैसे लें

रात को सोने से पहले गर्म दूध पीना अच्छी और गहरी नींद पाने में बहुत सहायक हो सकता हैं। अनिद्रा (INSOMNIA) की समस्या से निज़ात पाने के लिये गरम दूध पीना एक लाभदायक उपाय हो सकता हैं। आयुर्वेद के अनुसार सोने से ठीक  पहले एक गिलास गर्म दूध का सेवन करना चाहिये।

दूध में कैल्शियम (Calcium), विटामिन डी (Vitamin D) और ट्रिप्टोफैन (Tryptophan) जैसे तत्व पाये जाते है। जो अच्छी नींद को बढ़ावा देते हैं। दूध से बने उत्पादों जैसे दही, पनीर आदि में Melatonin प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं, जो अच्छी नींद लाने में प्रमुख भूमिका निभाता हैं।

इसलिये अगर आपको नींद आने में समस्या हैं। तो आपको सोने से ठीक पहले चाय की तरह चुस्कियाँ लेकर गर्म दूध  को पीना चाहिये। गर्म दूध पीने से आपको अच्छी और गहरी नींद आ सकती हैं।

अखरोट (Walnut):- BEST FOOD FOR GOOD SLEEP

BEST FOOD FOR GOOD SLEEP

ये भी पढ़े…. नींद की मुद्रा अच्छी नींद की कुंजी है

बादाम की तरह अखरोट भी अच्छी और गहरी नींद लाने में एक प्रमुख सहायक हो सकता हैं। अखरोट में Minerls तथा Protines प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। अखरोट में Magnesium, Potasium तथा Calcium पाये जाते हैं। इनके अलावा अखरोट में ओमेगा -3 फैटी एसिड (Omega-3 fatty acids) और लिनोलिक एसिड (Linoleic acid) जैसे healthy fats भी पाये जाते हैं। ओमेगा -3 फैटी एसिड (Omega-3 fatty acids) शरीर में जाने के बाद DHA में बदल जाता हैं। जो Serotonin को बढ़ाता हैं। Serotonin मूड को सही रखता हैं, जिससे आपको अच्छी नींद आती हैं।

इसलिये अगर आपको अच्छी नींद नहीं आती हैं। तो आपको सोने से पहले 3-4 अख़रोट जरूर खाने चाहिये।

चेरी(Cherry):- BEST FOOD FOR GOOD SLEEP

BEST FOOD FOR GOOD SLEEP

चेरी का सेवन अनिद्रा (INSOMNIA) जैसी बीमारी में बहुत लाभकारी हो सकता हैं। चेरी में Minerals तथा Protines भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। चेरी में Melatonin, Tryptophane, Potassium और Serotonnin भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। ये चारों तत्व नींद को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। इन तत्वों के कारण ही चेरी खाने से अच्छि नींद आती हैं।

इसीलिये आपको कोई भी नींद की समस्या हैं। तो आपको सोने से पहले 5-10 चेरी का सेवन जरूर करना चाहिये। इससे आपको बहुत आराम मिल सकता हैं।

कीवी (Kiwi):- BEST FOOD FOR GOOD SLEEP

BEST FOOD FOR GOOD SLEEP

कीवी अच्छी और गहरी नींद लाने में सहायक हो सकता हैं। कीवी कम कैलोरी वाला फल होता हैं। पोषक तत्व कीवी में प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। कीवी में बहुत सारे विटामिन, मिनरल एवं न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। कीवी में बहुत सारे ऐसे तत्व पाये जाते हैं। जो हमें अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं, जैसे   मेलाटोनिन (melatonin),फ्लेवोनॉयड (flavonoids), कैरोटीनॉयड (carotenoids), पोटैशियम (potassium), मैग्नीशियम (magnesium), फोलेट (folate), कैल्शियम (calcium)

इसलिये अगर आपको अच्छी नींद नहीं आती हैं। तो आपको हर रोज 2 कीवी का सेवन करना चाहिये। जिससे आपको अच्छी और गहरी नींद प्राप्त हो सकती हैं।

यहाँ आपको कुछ Best Food For Good Sleep के बारे में बताया गया हैं। जिनके सेवन से आप गहरी नींद का आनंद ले सकते हैं, और खुशहाली भरा जीवन पा सकते हैं।

धन्यवाद्

DISCLAMIER:- HEALTHSWIKI.COM केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए सामान्य जानकारी प्रदान करता है।  इस वेबसाइट का उद्देश आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वास्थ्य से जुडी जानकारी मुहैया कराना हैं। HEALTHSWIKI.COM साइट में दी गई जानकारी, या अन्य साइटों के लिंक के माध्यम से प्राप्त जानकारी, चिकित्सा या पेशेवर देखभाल के लिए एक विकल्प नहीं है। यदि आपको लगता है कि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो आपको तुरंत अपने चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए।

Visited 1 times, 1 visit(s) today

2 thoughts on “BEST FOOD FOR GOOD SLEEP- अच्छी नींद के लिए सर्वोत्तम भोजन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
hi_INHindi