INDIAN HOME REMEDIES FOR GOOD SLEEP-अच्छी नींद के लिए भारतीय घरेलू उपचार

नमस्कार दोस्तों !आज हम INDIAN HOME REMEDIES के बारे में बात करेंगे जो अच्छी नींद के लिये अपनायी जाती हैं । ये बहुत ही कारगर भी होती हैं। हमारा शरीर भगवान की तरफ से इंसान को दिया हुआ एक खूबसूरत तोहफा (Gift)है। इस तोहफे को संभाल कर रखने की जिम्मेदारी इंसान की होती है। इस Gift को संभालने में नींद का बड़ा योगदान है। अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद(GOOD Sleep) जरूरी है। अच्छी नींद(Good Sleep) ना आने से हमें कई प्रकार की बीमारियां घेर लेती है। हम सदैव तनाव में रहते हैं। हम हमेशा सोचते रहते हैं।

गहरी नींद(Sound Sleep)  या अच्छी नींद न लेने से हाई बीपी(High BP), हाई कोलेस्ट्रॉल(High Cholestrol), शुगर(Diabetes), मोटापा (obesity) आदि कई तरह की बीमारियां हमारे शरीर में घर कर लेती है। अगर आपको गहरी नींद (Sound Sleep) नहीं आती है, तो आप यह घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। अच्छी नींद के लिए जरूरी नहीं कि नींद की गोली ही खाई जाए। विश्व की सबसे पुरानी इलाज पद्धति आयुर्वेद को हम सब जानते हैं, बल्कि अब तो सारा संसार जानता है। आयुर्वेद में ऐसे बहुत से नुस्खे और तरीके बताए गए है। जिनके द्वारा हम अनिद्रा(Insomnia) पर विजय पा सकते हैं।

आइये आपको इन उपायों के बारे में बताते हैं:-

सरसों के तेल से मसाज़:- INDIAN HOME REMEDIES FOR GOOD SLEEP

NDIAN HOME REMEDIES FOR GOOD SLEEP-अच्छी नींद के लिए भारतीय घरेलू उपचार

READ ALSO:- INSOMNIA: Causes And Types-अनिद्रा: कारण और प्रकार

अच्छी नींद के लिए फायदेमंद होती है। रात को सोने से पहले सर में और पैरों के तलवों में सरसों के तेल की मालिश करनी चाहिए। अकेले आपके पैरों में लगभग 15,000 तंत्रिकाएं( nerves) होती हैं। यही कारण है कि पैरों के तलवों में सरसों के तेल की मालिश प्रभावी होती है। इसे foot reflexology कहा जाता है।  सरसों के तेल की मालिश करने से दिमाग और मन शांत रहता है। जिससे आपको अच्छी नींद (Good Sleep)  या अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।

दूध में शहद मिलाकर पीना:- INDIAN HOME REMEDIES FOR GOOD SLEEP

NDIAN HOME REMEDIES FOR GOOD SLEEP-अच्छी नींद के लिए भारतीय घरेलू उपचार

READ ALSO:- रात में अच्छी नींद का आनंद कैसे लें-How to Enjoy A Sound Sleep at Night

भी गहरी नींद (Sound Sleep)  या अच्छी नींद के लिए फायदेमंद होता है। रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच शहद को अच्छे से मिलाकर पीना चाहिए।  दूध हमारे मस्तिष्क के प्राकृतिक sedative, सेरोटोनिन को बढ़ाता है। और शहद में उपलब्ध कार्बोहाइड्रेट carbohydrates उस प्रक्रिया को तेज करते हैं। सेरोटोनिन के बढ़ने से हमें गहरी नींद (Sound Sleep)  या अच्छी नींद आने में मदद मिलती है।

सौंफ(Fennel) का प्रयोग:- INDIAN HOME REMEDIES FOR GOOD SLEEP

NDIAN HOME REMEDIES FOR GOOD SLEEP-अच्छी नींद के लिए भारतीय घरेलू उपचार

READ ALSO:-DO YOU KNOW? BEST DIET PLAN FOR DIABETES- क्या आपको पता है? मधुमेह के लिए सर्वश्रेष्ठ आहार योजना

सौंफ(fennel) अच्छी नींद(Good Sleep) के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अनिद्रा की बीमारी से राहत पाने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ को उबालकर दिन में  दो बार पीने से फायदा मिलता है। सौंफ  जो इस पेय में सबसे महत्वपूर्ण घटक है। मांसपेशियों को आराम देने का काम करता है। और पारंपरिक रूप से अनिद्रा (INSOMNIA) से लड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आप इसे पीने के बाद अपने आपको सोने के लिए अधिक तैयार महसूस करते हैं।

दालचीनी (Cinnamon) का प्रयोग:- INDIAN HOME REMEDIES FOR GOOD SLEEP

NDIAN HOME REMEDIES FOR GOOD SLEEP-अच्छी नींद के लिए भारतीय घरेलू उपचार

READ ALSO:- योग से करें डायबिटीज का इलाज- Cure Diabetes Through Yoga

दालचीनी गहरी नींद (Sound Sleep)  या अच्छी नींद के लिए फायदेमंद होती है । दालचीनी आपकी मांसपेशियों को आराम देने और आपके शरीर से तनाव को दूर करने में अद्भुत काम करती है और आपको सोने में मदद कर सकती है। सोने से पहले, एक कप गर्म दूध में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पीने से रात को नींद अच्छी तरह से आती है।

जायफल(NUTMEG) का प्रयोग:-INDIAN HOME REMEDIES FOR GOOD SLEEP

NDIAN HOME REMEDIES FOR GOOD SLEEP-अच्छी नींद के लिए भारतीय घरेलू उपचार

जायफल(NUTMEG) अच्छी नींद(Good Sleep) के लिए फायदेमंद होता है । जायफल के गुणकारी औषधीय गुण नसों को शांत (Relax) करने और सेरोटोनिन (serotonin) release करने में मदद करते हैं, जो नींद को induce करता है रात को सोने से पहले एक कप गर्म दूध में एक चम्मच जायफल का पाउडर मिलाकर पिएं। इससे आपकी मसल्स रिलैक्स होंगी और सेरोटोनिन produce होगा जिससे आपको अच्छी नींद आने में मदद मिलेगी।

चेरी(CHERRY)का प्रयोग:- INDIAN HOME REMEDIES FOR GOOD SLEEP

NDIAN HOME REMEDIES FOR GOOD SLEEP-अच्छी नींद के लिए भारतीय घरेलू उपचार

चेरी अच्छी नींद के लिए फायदेमंद होती है। नींद की समस्या को चेरी दूर कर सकती है। चेरी में मेलाटोनिन रसायन होता है। जोकि शरीर के आंतरिक चक्र को नियमित करने में मदद करता है। एक शोध के अनुसार सोने से पहले चेरी खाने या चेरी का शेक पीने से अच्छी नींद आती है।

अश्वगंधा और सर्पगंधा का प्रयोग:- INDIAN HOME REMEDIES FOR GOOD SLEEP

अश्वगंधा और सर्पगंधा  को बराबर मात्रा में पीस कर इसका चूर्ण बना लें। रात को सोने से पहले चार से पांच ग्राम चूर्ण 1 गिलास पानी के साथ लें।

 इस आयुर्वेदिक दवा से आपको अच्छी और गहरी नींद मिलेगी।  अश्वगंधा पौधे की पत्तियों में यौगिक ट्राइथिलीन ग्लाइकॉल(compound Triethylene Glycol) होता है, जो नींद को बढ़ावा देता है। अश्वगंधा को अंग्रेजी में भारतीय जिनसेंग कहा जाता है। अश्वगंधा के पेड़ और इसके ओषधीय गुणो का वर्णन परम्पिक चीनी चिकित्सा और आयुर्वेद दोनों में किया गया है। अश्वगंधा प्रकृति का दिया हुआ एक ऐसा वरदान है जिससे हम कई प्रकार की बीमारिया दूर कर सकते हैं। तनाव, चिंता, थकावट, नींद की कमी जैसी समस्यों का कारगर इलाज अश्‍वगंधा से किया जा सकता है। यह कॉर्टिसोल(coritsol) के लेवल को कम करता है, जिससे स्ट्रेस कम होता है। कोर्टिसोल (cortisole ) को stress hormone भी कहा जाता हैं।

सर्पगंधा अनिद्रा (INSOMNIA) के इलाज के लिए अत्यधिक उपयोगी है। यह मन को शांत करता है। अति-उत्तेजना को कम करता है। इस प्रकार गहरी नींद (sound sleep) आती हैं।

हालांकि यह नुस्‍खा पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बना है लेकिन इसे लेने से पहले एक बार एक्‍सपर्ट से सलाह जरूर लें।

अंगूर (Grapes) का प्रयोग:- INDIAN HOME REMEDIES FOR GOOD SLEEP

अंगूर अच्छी नींद(Good Sleep) लाने में बहुत सहायक होता है । अंगूर और किशमिश सदियों से आयुर्वेदिक आहार और घरेलू उपचार का एक प्रमुख घटक रहे हैं।  इसे ताजे फल, सूखे और रस के रूप में सेवन किया जा सकता है। अंगूर में फायदेमंद पोषक तत्वों का खजाना होता है, जैसे कि रेस्वेराट्रोल(Resveratrol), कैरोटीनॉयड (Carotenoid), क्वेरसेटिन एंटीऑक्सिडेंट (Quercetin Antioxidants) और सबसे शक्तिशाली मेलाटोनिन (melatonin)।

ये हमारे शरीर से हानिकारक Free Radicals को खत्म करते हैं और स्वस्थ गहरी नींद (Sound Sleep) और आराम करने वाले पैटर्न को बढ़ावा देकर अनिद्रा (Insomnia) से राहत देते हैं। अंगूर रात में खाए जा सकते हैं क्योंकि वे तनाव को कम करते हैं। एक अच्छी नींद लेने में मदद करते हैं।  रात में अंगूर खाने से अनिद्रा का प्रबंधन करने में मदद मिल सकती है क्योंकि उनमें एक निश्चित घटक मेलाटोनिन(Melatonin) होता है जो नींद की Quality में सुधार करता है। नींद की शुरुआत और नींद संबंधी विकारों का इलाज करता है।

इन ऊपर सुझाय गये उपायों को अपनाकर आप गहरी नींद(sound Sleep) प्राप्त कर सकते हैं। आप सुकून की नींद सो सकते हैं। इन उपायों को अपनाकर आप अपने शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। अच्छी नींद आने से हमारा पाचनतंत्र मजबूत होता हैं। जिससे शरीर का वजन control करने में मदद मिल सकती हैं। गहरी नींद आने से हमारा दिल और दिमाग दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। हमारा तन तंदुरुस्त रहता हैं। हम तरोताजा महसूस करते हैं।

इसलिये आप इन घरेलू उपयो को अपनाकर sound sleep प्राप्त कर सकते हैं और जीवन का भरपूर आनंद ले सकते हैं।

अगर इन  घरेलु उपचारों  से आपको कोई आराम महसूस  नहीं होता हैं  तो आपको किसी  डॉक्टर से जरुर सम्पर्क करना चाहिये | इसको बिल्कुल भी नजरअंदाज ना करे |

धन्यवाद्

DISCLAMIER:- HEALTHSWIKI.COM केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए सामान्य जानकारी प्रदान करता है। HEALTHSWIKI.COM साइट में दी गई जानकारी या अन्य साइटों के लिंक के माध्यम से प्राप्त जानकारी, चिकित्सा या पेशेवर देखभाल के लिए एक विकल्प नहीं है। यदि आपको लगता है कि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो आपको तुरंत अपने चिकित्सक से परामर्श करना चाहिए।

आशा है यह Article आपको अच्छा लगा होगा और आपके बहुत काम आएगा। यह ARTICLE आपको कैसा लगा ? हमें जरूर बताएगा। आपके सुझावों तथा विचारों का हमें इंतजार रहेगा । आगे आने वाले ARTICLES की सूचना पाने के लिये हमे अभी SUBSCRIBE करें और Share करें।

Visited 1 times, 1 visit(s) today

1 thought on “INDIAN HOME REMEDIES FOR GOOD SLEEP-अच्छी नींद के लिए भारतीय घरेलू उपचार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Social Media Auto Publish Powered By : XYZScripts.com
hi_INHindi